
देहरादून : देवभूमि उत्तराखंड में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला…जब बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए 10 हजार से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे और पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। केदारनाथ के साथ ही पंच केदारों में तृतीय केदार माने जाने वाले तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खोल दिए गए।



