
देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन को लेकर जिला प्रशासन सख्त तैयारी में जुट गया है। इस वर्ष यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़ा-खच्चरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए विस्तृत एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) तैयार की जाएगी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला पंचायत और पशुपालन विभाग को संयुक्त रूप से एसओपी तैयार करने क…



