
देहरादून: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम के बिगड़े रहने की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विभाग की भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) ने सभी जिलाधिकारियों को जरूरी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश जारी किए हैं। SEOC की ओर से जारी निर्देशों में 18 से 22 जुलाई तक मौसम की स्थिति को देखते हुए…



