
हरिद्वार में बृहस्पतिवार सुबह सर्वानंद घाट के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है, लेकिन अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बृहस्पतिवार की सुबह सर्वानंद घाट के पास एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि व्यक्ति की गर्दन के पीछे और गले की तरफ धारदार हथियार से वार किए गए हैं।

