
हल्द्वानी। शहर के बरेली रोड स्थित एक ढाबे पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान 109 पव्वे देसी और विदेशी शराब के साथ बियर भी जब्त की गई। इस मामले में आरोपी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। आबकारी विभाग को क्षेत्र स…



