ऊधमसिंह नगर बीजेपी महिला मोर्चा नें शक्ति पूजन कार्यक्रम का किया आयोजन।

Share Now

नवरात्र के पावन पर्व पर प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के निर्देशानुसार उधमसिंह नगर जिले में जिलाध्यक्ष विनीता सक्सेना के नेतृत्व में नानकमता,किच्छा एवं रुद्रपुर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा श्रद्धा, आस्था एवं  उत्साह के साथ भव्य शक्ति पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नानकमता की मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजली जी , किच्छा नगर की मंडल अध्यक्ष कविता मान,रुद्रपुर में मंडल अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल एवं रीना  जग्गा ने अपने क्षेत्र के मंदिरों में विधि विधान से  जिलाध्यक्ष विनीता सक्सेना के नेतृत्व में पूजा अर्चना की और क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी,जिला महामंत्री सुश्री प्रीति धीर, महामंत्री प्रेमलता चौहान ,जिला मीडिया संयोजक अर्चना राय एवं उपाध्यक्ष रजनी रावत उपस्थित रही पूरे कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास देखने को मिला इस अवसर पे जिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता सक्सेना ने कहा नवरात्र का त्यौहार धार्मिक आस्था एवं महिला सशक्तिकरण को दर्शाता हैं।


Share Now