![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Image-2024-08-13-at-3.53.31-PM-1.jpg)
जसपुर। कल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर देशभर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। उत्तराखण्ड की बात करें तो यहां भी सभी जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं और हर कोई राम रंग में रंगा नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगोंने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। शोभा यात्रा में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और कल भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है।
![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/11/Adobe-Scan-27-Oct-2024_page-0001.jpg)
![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-10-10-at-7.51.14-PM.jpeg)
![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-15-at-9.30.41-AM.jpeg)
![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-15-at-10.22.25-AM.jpeg)
![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-15-at-9.32.41-AM.jpeg)
![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-15-at-9.34.16-AM.jpeg)
![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/08/Upendra-CHaudhary.jpg)
![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/08/Sushil-Gaba-1.jpg)