
1 अप्रैल 2026, दोपहर 3 बजे से 2अप्रैल को सुबह 6 बजे तक श्री गोविंद बैंकेट हॉल, आनंद विहार के सामने, विकास नगर, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर (उत्तराखंड) में बाबा उमाकांत जी महाराज का सत्संग और नामदान कार्यक्रम होने जा रहा है। जहाँ सन्त और सतसंग न मिलने से घर-घर, गांव-गांव में लड़ाई-झगड़ा, हिंसा-हत्या बढ़ रहा है प्रकृति नाराज होकर बीमारी, बाढ़, भूस्खलन दे रही है दुनिया के देश विश्व युद्ध की ओर अग्रसर हो रहे हैं। बाबा जी शाकाहारी, सदाचारी व नशामुक्त बनाकर आगे आने वाले खराब समय से बचाने का उपाय बतायेंगे।

वहीं पांच नाम का दान देकर इसी मनुष्य शरीर में भगवान की प्राप्ति का उपाय बतायेंगे। ये अपने तरह का एक अलग सतसंग और भक्तों का समागम होगा। जिसे सुनने के लिए बाबा के भक्त दूर दूर सी आज रुद्रपुर पहुँचेगे।


