हेल्थ टिप्स ::- विटामिन, मिनरल से भरपूर फल अंजीर स्वास्थ्य के बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसमें ओमेगा 3 और 6 जैसे फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। यह फल इम्यून और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम बखूबी करते हैं। अंजीर की उत्पत्ति मिडिल ईस्ट में हुई है इसे 11 हजार साल पुराना फल माना जाता है। इस फल का जिक्र आयुर्वेद और धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है। इस फल को गूलर जाति का माना जाता है वर्तमान समय में इसका उत्पादन सबसे ज्यादा ईरान, मध्य एशिया और अब भूमध्यसागरीय देशों में होने लगा है।
अंजीर के पोषक तत्व– अंजीर में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें कैल्शियम, विटामिन्स, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन की भरपूर होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कैलोरी भी पर्याप्त रहती है, ये सभी तत्व एक हेल्दी शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
मोटापा को कम करने में मददगार – लो कैलोरी फूड होने के चलते अंजीर वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें फैट की मात्रा भी काफी कम पाई जाती है। अंजीर को नियमित डाइट में शामिल कर वजन को कम कर सकते हैं।
इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत– कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग अंजीर को डाइट में शामिल करें। ये फल विटामिन, पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम के गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
हाई बीपी के लिए – हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी अंजीर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। अंजीर में फाइबर, पोटैशियम, ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड पाए जाते हैं जो हाई बीपी को नियंत्रित करते हैं। हाई बीपी के मरीजों को रोजाना रात में अंजीर को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए।
कलेस्ट्रॉल – अंजीर में पेक्टिन नाम का सॉल्युबल फाइबर होता है जो खून में मौजूद बैड कलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के लिए जाना जाता है। साथ ही अंजीर का फाइबर गुण पाचन तंत्र से भी एक्स्ट्रा कलेस्ट्रॉल को साफ कर सकता है