ऊधमसिंह नगर बीजेपी महिला मोर्चा नें आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का किया आयोजन।

Share Now

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम  के अंतर्गत जिला उधमसिंहनगर के सभी आंगनबाड़ी केंद्में  में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम 150 से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्रों पर संपन्न हुआ  जहां पे भाजपा महिला मोर्चा  के प्रदेश ,जिला एवं मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्तियों  एवं सहायिकाओं   ने लाभार्थी बहनों के साथ  सहभागिता की।  कार्यक्रमों में प्रदेश महामंत्री श्रीमती रश्मि रस्तोगी जी, जिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता सक्सेना जी, जिला संयोजक श्रीमती स्वाति शर्मा जी एवं सभी मंडल अध्यक्ष  बहनें , मंडल प्रभारी बहनें आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर पात्र लाभार्थी बहनों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला मोर्चा की ओर से सुपरवाइजर बहनों , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बिस्किट एवं फल  गणमान्य अतिथियो द्वारा बांटे गए।


Share Now