Udham Singh Nagar News: जन्मदिन बना खुशियों का मौका, शिक्षकों ने बच्चों को कराया विशेष भोजन !

Share Now

 

पंतनगर। ग्रामसभा गड़रिया बाग के प्राइमरी विद्यालय रजपुर के हेड मास्टर नवनीत सिंह और सहायक अध्यापक सुरेश पंत का शनिवार को जन्मदिवस था। इस उपलक्ष्य में उन्होंने विद्यालय में बच्चों के लिए हलवा, पूरी, खीर, फ्रूटी, केक आदि की व्यवस्था की थी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय काे भी इसइस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि काश पूरे उत्तराखंड देवभूमि के शिक्षक-शिक्षिकाएं ऐसा कार्य करें तो निश्चित तौर पर लोगों को प्रेरणा मिलेगी। बताया कि इस विद्यालय में किच्छा विधानसभा के सबसे गरीब ग्रामसभा के बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पूरे उत्तराखंड में गुरुजनों की प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। इस दौरान महामंत्री महिपाल सिंह बोरा और स्कूल के विद्यार्थी मौजूद रहे।

 


Share Now