काशीपुर में दर्दनाक हादसा: मंदिर से लौट रही महिला को क्रेन ने कुचला, मौके पर मौत !

Share Now

काशीपुर में मंदिर से पूजा कर घर लौट रही एक महिला की क्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

काशीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर से पूजा-अर्चना कर घर लौट रही 65 वर्षीय राजकुमारी पत्नी सुनील यादव की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक क्रेन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है

घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे टांडा उज्जैन चौराहे के पास हुई। जानकारी के अनुसार, टांडा उज्जैन क्षेत्र निवासी महिला मंदिर में पूजा करने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार क्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ फरार चालक की तलाश में जुटी है।

घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपी क्रेन चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए दोषी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।


Share Now