रुद्रपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप, 1500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा !

Share Now

रुद्रपुर, उत्तराखंड: खेल जगत में रुद्रपुर के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलेगी, जिसमें देशभर के 350 से ज्यादा स्कूलों के करीब 1,500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 22 से अधिक राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं।

अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में फॉयल, सेबर और एपी स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर की मेजबानी में हो रहा है। प्रेस नोट के मुताबिक उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

आयोजकों का कहना है कि इस प्रतियोगिता से युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा और फेंसिंग खेल को भी बढ़ावा मिलेगा।

 


Share Now