जिले में आते ही ओवरलोड डंपरो पर एसएसपी अजय कुंभार की बड़ी कार्यवाही।

Share Now

ऊधमसिंह नगर में एसएसपी अजय कुंभार नें जैसे ही पदभार ग्रहण किया तो आते ही अपने इरादे भी साफ कर दिए जहाँ पत्रकारों से बात करते हुए कई पहलुओं पर अपने विचार रखे वहीं पत्रकारों से भी जिले की कई मुख्य समस्याओ पर विचार विमर्श किया जिसमें सबसे ऊपर ओवरलोड डंपर सहित महिला अपराध,मित्र पुलिसिंग और थानो चौकियो में पीड़ितों की सुनवाई जैसे कई मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने के ओर अपने मजबूत इरादों को स्पष्ट कर दिया। जिसके चलते मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशानुसार SSP ऊधम सिंह नगर द्वारा संपूर्ण जनपद में ओवरलोडिंग के विरुद्ध वृहद स्तर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसका असर ये हुआ की कल एक दिन में ही जिले की पुलिस टीम हमारी टीम द्वारा

➡️ *34 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया है।*

➡️ *25 ओवरलोड वाहन सीज किए गए हैं*

➡️ *और 16 ओवरलोड वाहनों के कोर्ट चालान किए गए।*

वहीं एसएसपी अजय कुंभार नें ये साफ संदेश दे दिया की यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। और ओवरलोड डंपरों द्वारा होने वाली सड़क दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाने का प्रयास भी किया जाएगा।


Share Now