हेल्थ टिप्स ::- सूजन शरीर का एक नैचुरल रिस्पॉन्स है। आपको जब कभी चोट लगती है या शरीर के किसी अंग में कोई समस्या होती है, तो प्रभावित हिस्से में सूजन आ जाती है। सूजन बाहरी ही नहीं होती बल्कि अंदरूनी भी होती है।
शरीर के अंगों में इंफ्लेमेशन कई समस्याओं और बीमारियों का कारण बनता है, जिसमें अर्थराइटि, हार्ट अटैक, डायबिटीज, अल्जाइमर, कैंसर आदि प्रमुख हैं। शरीर में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन को दूर करने के लिए दवाओं का प्रयोग जरूरी है।
चोट के चलते कई बार शरीर में सूजन हो जाती है। मौसम परिवर्तन में हाथ और पैर, खासतौर पर पैर की उंगलियों पर लाल निशान बनने या खुजली के साथ सूजन आने की समस्या आम बात हो सकती है। ज्यादातर लोगों में इसके इलाज को लेकर गंभीरता नहीं देखी जाती है जिसकी वजह से कई दिनों तक यह समस्या बनी रहती है।
टमाटर- टमाटर में लाइकोपेन होता है जो फेफड़ों और पूरे शरीर की सूजन को रोकता है। कच्चे टमाटर की जगह पकाया गया टमाटर या फिर सॉस खाने से ज्यादा मात्रा में लाइकोपेन मिल सकता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां- पत्तागोभी, ब्रॉक्ली, पालक आदि सब्जियों को खाने से भारी मात्रा में विटमिन ई मिलता है, जो कि शरीर की सूजन को कम करता है।
लहसुन खाएं- इसमें हेल्दी व सूजन को कम करने के बेहतरीन तत्व होते हैं। इससे एक समस्या आती है वो है सांसों से गंदी स्मेल आना। इसके लिए आप मिंट का प्रयोग कर सकते हैं।
तेल युक्त मछली- मछली जैसे, साल्मन, मकरेल, टूना या सारडाइन में ओमेगा 3 फैटी ऐसिड पाया जाता है, जिससे शरीर की सूजन काफी कम रहती है। मछली नहीं खाते तो, ओमेगा 3 फैटी ऐसिड का सप्लिमेंट भी खा सकते हैं।
केला – केला खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है इसमें आयरन, पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिंस जैसे बी2, बी6 , नियासिन मौजूद होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। पैरों में या फिर शरीर के किसी भी भाग में सूजन दिखे, तो केला जरूर खाएं।
एवोकाडो- एवोकाडो एंटीऑक्सिडेंट जैसे विटामिन ई, ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन से भरपूर होता है, जो शरीर को सूजन से जूड़ी बीमारियों से बचाता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली के कामकाज में सुधार करने में भी मदद करता है।