हेल्थ टिप्स : बारिश में फल,सब्जियों के गलने-सड़ने से हैं परेशान, अपनाएं यह तरीके

Share Now

हेल्थ टिप्स ::- बारिश का मौसम आते ही सबसे ज्यादा समस्या सब्जियों के खराब होने की होती है। इस समय कई सब्जियों में कीड़े निकलते हैं, तो पत्तेदार सब्जियां सड़ गल जाती हैं। 2 या 3 दिन से अधिक समय तक सब्जियों को स्टोर नहीं किया जा सकता है।

बारिश के मौसम में हरी सब्जियों को कीड़ों से बचाने के लिए कीटनाशकों का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। इसलिए हरे पत्तेदार वाली सब्जियों को घर लाने पर पहले अच्छी तरह से धो लें।
– साग को सब्जी वाले के मशीन में न कटवाएं। ऐसे में पत्तों में कीड़ों के साथ दूसरी विषैली घांस भी मिली होती है जो हानिकारक हो सकती है।
– कीड़े लगी हुई सब्जियों को न ही खरीदें तो ही बेहतर है।
– फलों और सब्जियों को इस्तेमाल करने से पहले 10 से 15 मिनट के लिए सिरके वाले पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। ऐसा करने से इनमें से कीटनाशक निकल जाएंगे।
– फूलगोभी, पालक, ब्रोकली, पत्तागोभी आदि को नमक वाले गुनगुने पानी से धोने के बाद ही सब्जी बनाएं।

फ्रीजर में करें स्टोर- यदि आपके पास कोई बचे हुए फल या सब्ज़ियां हैं जिन्हें आप लंबे समय तक स्टोर करना चाहते है, तो उन्हें एक एयर टाइट कंटेनर में रखकर डीप फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं। इस तरह, वे सड़ेंगे नहीं और उन्हें बाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि आप आम, लीची या अन्य फलो का पल्प निकालकर इसे फ्रीज कर सकते हैं। इसके अलावा गोभी-गाजर, बींस जैसी सब्जियों का काटकर फ्रीज किया जा सकता है।


आम- बारिश के सीजन की जब शुरुआत होती है तो आम का सीजन पीक पर होता है। भले ही शुरुआत के दिनों में आम खा लें, लेकिन कुछ महीने बाद आम खाना बंद कर दें। बारिश से आम खराब होने लगते हैं। इसमें फंगल और बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा हो जाता है।इसलिए आम खाने से परहेज करें।

तरबूज- तरबूज सबसे ज्यादा पानी वाला फल होता है। गर्मी में तरबूज से अच्छा कोई फल नहीं है, लेकिन बारिश में तरबूज खाने से बचना चाहिए। इस सीजन में तरबूज कई तरह के पेट से जुड़े इंफेक्शन पैदा कर सकता है।


बरसात के मौसम में सब्जियों से परहेज करें

– मशरूम मिट्टी में उगते हैं और त्वचा पर बहुत सारे बैक्टीरिया होते हैं। बारिश के मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए।

– बाजार में उपलब्ध कई सब्जियों में कीटाणु होते हैं। मेथी या पालक अधिक नमी पैदा कर सकता है, इसलिए बारिश के मौसम में इनसे बचना चाहिए।

– बाजार से कटी हुई सब्जियां कभी न खरीदें। इनमें कीटाणु अधिक होते हैं।

– फूलगोभी और पत्ता गोभी की सब्जियों से परहेज करना चाहिए। कीड़े विभिन्न स्तरों पर छिपते हैं। जो विभिन्न वायरस-बैक्टीरिया ले जा सकता है।


बरसात के मौसम में हरी सब्जियां जैसे पालक, धनिया, ब्रोकली जरूर खानी चाहिए। उनके स्वास्थ्य लाभ अपार हैं। इन सब्जियों को खरीदते समय इन्हें चमकीले हरे रंग और ताजगी के साथ खरीदना चाहिए। इसे घर लाने के बाद जल्द से जल्द पकाना और खाना सबसे अच्छा है।


Share Now