देश में पिछले 24घंटे में कोरोना के 2,226 नए मामले, 65 संक्रमितों की मौत

Share Now

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना 2,226 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 65 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 5,24,413 पर पहुंच गया है। देश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या 14 हजार से अधिक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश भर में संक्रमण से 2202 लोग ठीक भी हुए। वहीं एक्टिव केस की संख्या 14955 है। मामलों का 0.03 प्रतिशत है। वहीं शनिवार को कोरोना के 4,42,681 सैंपल टेस्ट किए गए थे। भारत में दैनिक पॉजिटिविटी रेट 0.50 प्रतिशत है। विकली पॉजिटिविटी रेट 0.50 प्रतिशत है। रिकवरी रेट अब 98.75 प्रतिशत हो गया है।


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में अब तक 1.92 अरब कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। शनिवार को 14,37,381 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।


Share Now