देहरादून में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, SDRF ने पांचों को सुरक्षित निकाला !

Share Now

देहरादून के विकासनगर में एक कार हादसे का शिकार हो गई। जहां 35 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से पांच पर्यटक घायल हो गए।

कालसी थाना क्षेत्र के लालपुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर 35 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में दिल्ली, नोएडा और वाराणसी निवासी पांच पर्यटक सवार थे। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

टीम ने स्थानीय लोगों के साथ बचाव अभियान चलाया। सभी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कोतवाली प्रभारी विवेक राठी ने बताया बताया घायलों में दिल्ली निवासी रोहन कुमार, रोहिणी निवासी अभिषेक दुबे, उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी अभिषेक, वाराणसी निवासी शिवानी सिंह और प्रिंस राज शामिल है। उन्होंने बताया घटना के कारण की जांच की जा रही है। 


Share Now