ब्रेकिंग न्यूज़ 🔴: थाईलैंड में एयरइंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी। विमान की कराई गई इमरजेंसी लेंडिंग।

Share Now

रॉयटर्स, फुकेत। थाईलैंड के फुकेट द्वीप से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद आनन फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि सुरक्षापूर्ण तरीके से फ्लाइट AI-379 लैंड हो गई है। विमान में 156 यात्री सवार थे।
इससे पहले लंदन जा रहा एअर इंडिया के एक विमान को तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस मुंबई में लैंड कराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई मे फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि यह फ्लाइट मुंबई से लंदन जा रही थी, जिसने सुबह 5.39 बजे उड़ान भरी थी।

एअर इंडिया ने एक बयान में कहा कि ईरान में स्थिति और उसके एअरस्पेस बंद होने के कारण कई विमानों का मार्ग या तो परिवर्तित किया जा रहा है या फिर विमानों को वापस मूल स्थान पर लैंड कराया जा रहा है।गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट हादसे की शिकार हो गई। टेक ऑफ के कुछ सेकेंड के बाद ही विमान बी जे अस्पाताल के हॉस्टल से जाकर टकरा गई। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हॉस्टल में मौजूद कई लोगों की भी मौत हो गई। ताजा जानकारी के मुताबिक, कुल 265 लोगों की जान चली गई।


Share Now