देश में ओमिक्रोन की संख्या पहुँचीं 300 के पार

Share Now

देश में कोरोना वायरस के मामले बीते लंबे समय से 10 हजार से कम ही आ रहें है। लेकिन नए वेरियंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। देश मे 24 घण्टों में ओमिक्रोन के 122 मामले सामने आए है जो कि अब तक एक दिन में मिले सबसे अधिक मामले है। देश मे ओमिक्रोन कि संख्या बढ़कर 358 पहुँच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ो के मुताबिक शुक्रवार को एक दिन में 6,650 लोगों ने कोरोना संक्रमण के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। वहीं भारत में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 72 हजार 626 हो गई। जबकि एक्टिव केस 77,516 हो गए है। वहीं 374 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है। और राष्ट्रीय कोविड 19 रिकवरी दर 98.40% पहुँच गई है।

पिछले 57 दिनों से नए कोरोना वायरस संक्रमणों में दैनिक वृद्धि 15,000 से नीचे दर्ज की गई है। दैनिक सकारात्मकता दर 0.57 प्रतिशत दर्ज की गई थी। पिछले 81 दिनों से यह दो फीसदी से भी कम है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर भी 0.59 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 40 दिनों से यह एक फीसदी से नीचे है। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख 15 हजार 977 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत हो गई। बीते दिन 7,051 लोग डिस्चार्ज हुए।


Share Now

One thought on “देश में ओमिक्रोन की संख्या पहुँचीं 300 के पार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *