मेष राशि- आज आप क्रोध एवं बातचीत में संयत रहें। आपका मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। खर्च अधिक रहेंगे, संभल कर खर्चे। धन प्राप्ति हो सकती है।
वृष राशि- आज आपको पूरा दिन मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें, आपके लिए बेहतर होगा। परिवार का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन का लाभ मिलेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। जीवन में सुख-शान्ति रहेगी। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। दूर जाना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का अत्यधिक अधिक रहेगा। तनाव हो सकता है,अपना ख्याल रखें।
मिथुन राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, संयम बनाकर रखें। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में तरक्की के योग हैं। परिश्रम भी अधिक रहेगा,परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। किसी भवन या सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें।आपका रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।
कर्क राशि-आज आप संयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। अफसरों का साथ मिलेगा। आज आपके अंदर क्रोध की अधिकता बनी रहेगी। आत्मसंयत रहें। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे, संभल कर खर्चे। व्यर्थ की चिंता आपको परेशान कर सकती है।
सिंह राशि-आज आपका मन अशान्त रहेगा, परन्तु वाणी का प्रभाव बढ़ेगा, शांति के लिए प्रयास करें। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। परिवार की स्थिति पर ध्यान दें। पिता का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बातचीत से संयत रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि- आज आप पूरा दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, परन्तु धैर्य की कमी बनी रहेगी, धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होगें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। धन की स्थिति मजबूत रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग हैं।
तुला राशि-आज आय में कमी एवं खर्च की अधिकता बनी रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है, तैयार रहें। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खर्च बढ़ सकते हैं। भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आज आप रहन-सहन में असहज रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है।
वृश्चिक राशि- आज आपको मानसिक शान्ति रहेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं।आज आपके पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते है, ख्याल रखें। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा के योग हैं।
धनु राशि- आज आप संयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।आज आपका मन परेशान हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपको परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में वृद्धि होगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। भाइयों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिलेंगे।
मकर राशि- आज आपके अंदर आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
कुंभ राशि- आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्चों की अधिकता से मन परेशान हो सकता है, संभल कर खर्चे। बातचीत में संयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे।
मीन राशि-आज आपके मन में शान्ति एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। पूरा दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। आय में वृद्धि हो सकती है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पिता का सानिध्य और सहयोग रहेगा। वाणी का प्रभाव से रुके हुए काम बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित परिणाम मिलेंगे। तरक्की के योग हैं।