![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/11/WhatsApp-Image-2024-08-13-at-3.53.31-PM-1.jpg)
मेष राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र एवं स्थान में परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।आज आपके मन में आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। निराशा एवं असन्तोष के भाव रह सकते हैं। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। काम के सिलसिले में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
वृष राशि- आज आप व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे, संभल कर खर्चे। अपनी भावनाओं के वश में रखने का प्रयास करें। आत्मसंयत रहें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे, लेकिन संयम बनाकर रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आज आपको रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि-आज आप संयत रहें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें। आय में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धन के अभाव का भी सामना करना पड़ सकता है, संभल कर खर्चे।आज आपका मन अशान्त रहेगा, शांति के लिए प्रयास करें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ सकता है। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे।, संभल कर खर्चे।
कर्क राशि- आज आपका मन परेशान हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, तैयार रहें।आज परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा, बातचीत में संयम बरतें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार भी हो सकते हैं, ख्याल रखें। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि- आज आपके अन्दर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। संयत रहें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। कारोबार में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। भागदौड़ बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता के योग हैं।
कन्या राशि- आज आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव हो सकते हैं, संयम और धैर्य से काम लें। अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ेंगे। मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सन्तान को कष्ट होगा।
तुला राशि- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। पिता का भी सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है, बातचीत में संयम बरतें। आज आपके कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। आज आपकी नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें।
वृश्चिक राशि- आज आपको मानसिक शान्ति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।
धनु राशि- आज पूरा दिन आपके मन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार भी बढ़ेगा।
मकर राशि- आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी, क्रोध को काबू में रखे। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर अभी परेशानियां बनी रह सकती है, ख्याल रखें। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि- आज आपका कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी।आज आपके अन्दर आशा और निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। आपके मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है,सकारात्मकता के लिए प्रयास करें। आज आपके कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है।
मीन राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचने का प्रयास करें आपके लिए बेहतर होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश भी जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, ख्याल रखें। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहे, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव हैं, खर्चों में भी कमी आएगी
![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/11/Adobe-Scan-27-Oct-2024_page-0001.jpg)
![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-10-10-at-7.51.14-PM.jpeg)
![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-15-at-9.30.41-AM.jpeg)
![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-15-at-10.22.25-AM.jpeg)
![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-15-at-9.32.41-AM.jpeg)
![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-15-at-9.34.16-AM.jpeg)
![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/08/Upendra-CHaudhary.jpg)
![](https://newsworld24india.com/wp-content/uploads/2024/08/Sushil-Gaba-1.jpg)