Udham Singh Nagar News: 16 दिन से बंद लिफ्ट ने बढ़ाई परेशानी, 33 सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर मरीज और बुजुर्ग !

Share Now

हर पांच सीढ़ी पर करना पड़ रहा विश्राम
शनिवार की दोपहर करीब एक बजे अस्पताल पहुंचे बाजपुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग मरीज मुन्ना मियां ने बताया कि लिफ्ट बंद होने के कारण ऊपर जाने में दिक्कत हो रही है। हर पांच सीढ़ी चढ़ने के बाद विश्राम करना पड़ रहा है। उनकी परिजन कमर जहां ने बताया कि डॉक्टर ने इन्हें डायलिसिस वार्ड में भेजा है। छोटे बच्चों को गोद पर उठाकर सीढि़यां चढ़ने वाली महिलाओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कोट
लिफ्ट के खराब होने की समस्या का संज्ञान लिया गया है। इसके कुछ पार्ट्स बाहर से आने हैं। जल्द ही मरम्मत कराकर लिफ्ट सुविधा सुचारू करा दी जाएगी। – डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज


Share Now