Chamoli: आधी रात किमाणा गांव में मची तबाही, बारिश के साथ घुसा मलबा-पानी; दहशत में जागते रहे ग्रामीण !

Share Now

बारिश के दौरान गांव के ऊपरी हिस्से से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा बहकर बस्ती तक पहुंच गया। जिससे गाद गांव के रास्तों, खेतों और घरों के आसपास जमा होने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

विकासखंड के किमाणा गांव में देर रात भारी बारिश के बीच मलबा और पानी आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण रात भर जागते रहे और पहरेदारी करते रहे। बता दें कि यहां विगत दिनों से गांव के ऊपर से मलबा व पानी आने से गांव खतरे की जद में है।

उधर, पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान गांव के ऊपरी हिस्से से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा बहकर बस्ती तक पहुंच गया। जिससे गाद गांव के रास्तों, खेतों और घरों के आसपास जमा होने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। लगातार हो रहे भूस्खलन से गांव पर खतरा मंडरा रहा है।

एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि पहाड़ी से आ रहे मलबे और पानी के कारण कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है तथा कुछ गौशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि संभावित खतरे को देखते हुए प्रभावित परिवारों के लिए तिरपाल की व्यवस्था कर दी गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा सके। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। 


Share Now