
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरेला पर्व के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर वृद्ध जागेश्वर और भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरेला पर्व के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर वृद्ध जागेश्वर और भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने जागेश्वर मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले वृद्ध जागेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने जागेश्वर धाम में भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन कर विशेष पूजा की।


