
नैनीताल: भारत मौसम विभाग की ओर से 9 जुलाई (गुरुवार) के लिए नैनीताल जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़कों पर मलबा आने की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग संवेदनशील मार्गों पर जेसीब…



