
रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले में एक सरकारी शिक्षक के आय प्रमाण पत्र को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायत मिलने के बाद तहसील प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच इस बात की भी की जा रही है कि संबंधित प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कहीं किसी सरकारी योजना या अन्य लाभ लेने के लिए तो नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार जसपुर निवासी रवि दास ने शिकायत दर्ज कराई है कि जसपुर ब्लॉक में तैनात एक सरकार…



