
हल्द्वानी में सुधारने को तैयार नहीं लोग, नगर निगम ने जारी की अंतिम चेतावनी हल्द्वानी। शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंडी बायपास क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकते पाए जाने पर एक पिकअप वाहन स्वामी पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि वाहन स्वाम…



