
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में नशा तस्करों और संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नानकमत्ता क्षेत्र में एक कुख्यात नशा तस्कर के अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान करीब दो एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की अपराध और नशे के खिलाफ सख्त नीति के तहत…



