
हल्द्वानी: हल्द्वानी में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही खबरों के बीच प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को ईंधन की सप्लाई सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्टॉक और आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी लेते हुए…



