
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2026 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उत्तरकाशी जिले के नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत ऑग्जीलियरी नर्स मिडवाइफ पूजा परमार राणा को सम्मानित किया गया। पूजा परमार राणा को हिमालयी और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले 15 वर्षों से दी जा रह…



