
हल्द्वानी। गर्मी बढ़ने के साथ ही हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले एक सप्ताह से लोग पानी की कमी से परेशान हैं। पहले गौला नदी में सिल्ट आने से जलापूर्ति प्रभावित हुई और अब कलसिया पुल के पास पाइपलाइन शिफ्टिंग के कारण करीब 12 हजार की आबादी तीन दिन से पानी के संकट से जूझ रही है। जानकारी के अनुसार शीतलाहाट फिल्टर प्लांट से होने वाली जलापूर्ति बारिश के दौरान गौला नद…



