
देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर अहम मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर क्षेत्र में बिजली लाइनों के भूमिगतकरण और सिस्टम को स्वचालित करने के लिए पहले चरण में 325 करोड़ और दूसरे चरण में करीब 425 करोड़ रुपये की स्वीकृति का अनुरोध किया। इसके साथ ही हरिद्वार के घाटों के सौंदर्यीकरण, आवासीय…



