
देवप्रयाग (नई टिहरी)। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली पुलिया के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा के अनुसार ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही बाइक पाली पुलिया के निकट सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे आ गई और सवार…



