
देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढ़े चार साल के कार्यकाल में युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां मिली हैं। अब तक 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है। इस हिसाब से प्रति माह औसतन 518 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। धामी सरकार के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार देना प्राथमिकता रहा है। मुख्यमंत्री ने 4 जुलाई 2021 को कार्यभार संभालने क…



