
13 दिसम्बर को ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के पिता डॉ कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया का देहावसान होने पर पूरे परिवार में शौक की लहर सी फैल गई और 26 दिसंबर को उनके पैतृक निवास कानपुर में उनका त्रियोदस संस्कार का कार्यक्रम संप्पन हुआ। जहाँ जिले भर के कई प्रतिष्ठित लोगों नें पहुँच कर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के पिता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने नगला नगरपालिका के चेयरमेन सचिन शुक्ला भी उनके पैतृक निवास कानपुर पहुँचे जहाँ चेयरमेन सचिन शुक्ला नें स्वर्गीय डॉ कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया के त्रियोदस संस्कार के दौरान पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सचिन शुक्ला नें कहा जिलाधिकारी नितिन भदौरिया का सम्मान पूरे प्रदेश में है और इस दुख की घड़ी में हम सभी उनके सांझेदार हैं।


