5 वर्षीय बच्ची से 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड ने किया रेप, आरोपी के चेहरे पर कालिख पोत चप्पलों से पीटा

Share Now

प्रयाग भारत, मुरादाबाद: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची को घर में अकेला देकर 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की नानी ने पकड़ने का प्रयास किया तो उन्हें धक्का देकर भाग खड़ा हुआ। माता-पिता के घर पहुंचने पर पीड़िता ने जानकारी दी। आरोपी की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला।

पीड़िता के परिजनों ने मंगलवार को आरोपी को पकड़ लिया और मुंह पर कालिख पोत कर बेल्ट और चप्पलों से पीटते हुए सड़क पर घुमाने के बाद सिविल लाइन्स पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी सत्यवीर के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी व्यक्ति इसी क्षेत्र में स्थित अपनी ससुराल में रहता है। व्यक्ति का एक बेटा और 5 वर्षीय बेटी है। बेटी कक्षा एक की छात्रा है। बच्ची के पिता चाय का ठेला लगाते हैं। मां घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती हैं। उधर, मझोला थाना क्षेत्र के होली चौक के पास नया गांव निवासी सत्यवीर सिंह निर्यातक के घर पर सिक्योरिटी गार्ड है।

पिछले छह माह से आरोपी बच्ची के पिता के ठेले पर चाय पीने के लिए आता है। इसी के चलते आरोपी और बच्ची के पिता में दोस्ती हो गई। आरोपी कई बार बच्ची के घर पर रात में भी रुका। एक अप्रैल को पिता चाय के ठेले पर थे, जबकि मां घरों में काम करने के लिए गई थी। तभी आरोपी घर पहुंच गया। घर पर 5 वर्षीय मासूम को अकेला देख आरोपी ने दुष्कर्म किया।

बच्ची के चिल्लाने पर बराबर में बैठी नानी दौड़कर पहुंची और दुष्कर्मी को पकड़ लिया, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग गया। जानकारी पर माता-पिता पहुंच गए। मासूम ने पूरी बात माता-पिता के सामने बताई। परिवार के लोगों ने आरोपी को सबक सिखाने के इरादे से उसकी तलाश शुरू की। मासूम के माता-पिता को मंगलवार को लगभग तीन बजे जानकारी मिली कि आरोपी निर्यातक के घर पर मौजूद है। वह एकत्र होकर वहां पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया।

इसके बाद आरोपी का मुंह काला किया और निर्यातक के घर से बाहर लाकर धुनाई शुरू कर दी। मासूम के परिवार वाले आरोपी को पीटते थप्पड़ों, चप्पलों और बेल्टों से पीटते हुए सिविल लाइन्स थाने पहुंचे। आरोपी थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

तहरीर के आधार पर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड सत्यवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना एक अप्रैल की है, लेकिन तब से लेकर अब तक पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। वह खुद ही उसकी तलाश कर रहे थे। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी


Share Now

8 thoughts on “5 वर्षीय बच्ची से 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड ने किया रेप, आरोपी के चेहरे पर कालिख पोत चप्पलों से पीटा

  1. https://caliente-bet.com.mx/
    La plataforma Caliente resulta ser un innovador portal de juego virtual asi como operador de apuestas pensado unicamente para los jugadores en Mexico, que se maneja de manera autorizada y proporciona una vivencia integral tanto a traves del telefono inteligente como a traves de la PC.

  2. https://brazino777.net.co/
    Brazino777 Casino es un moderno sitio de apuestas digital y tambien operador de apuestas pensado unicamente para el publico colombiano, el cual funciona con licencia oficial y proporciona un recorrido completo tanto desde el celular como a traves de la PC.

  3. http://wepublicu.de/
    Das Team von Wepublicu praesentiert sich als ein erfahrene Beratung spezialisiert auf das Publikum in Deutschland, das bereitstellt hochwertige Dienstleistungen fuer alle die Effizienz schaetzen, wertschaetzend auf Vertrauen und Transparenz. Erfahren Sie mehr ueber den Link.

  4. http://com2geek.fr/
    Com2geek est une entreprise professionnelle dediee au le tissu economique francais, qui delivre des services de qualite aux entreprises et particuliers, en se distinguant par sur l’excellence du service. Decouvrez davantage sur cette page.

  5. http://digicaze.fr/
    L’equipe Digicaze se presente comme une equipe de confiance focalisee sur le marche francais, qui met a disposition une approche complete aux entreprises et particuliers, en se distinguant par sur l’attention personnalisee. En savoir plus sur cette page.

  6. http://waxmyweb.fr/
    La societe Waxmyweb se positionne comme une structure experimentee focalisee sur le tissu economique francais, qui met a disposition une approche complete a ceux qui valorisent l’efficacite, avec un accent sur les resultats. En savoir plus sur cette page.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *