
उत्तराखंड में मौसम ने पहाड़ी जिलों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के साथ भूस्खलन और सड़कें बंद होने से कई क्षेत्रों में आवाजाही पहले ही प्रभावित है।
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
वहीं राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना जताई गई है।

