
रुद्रपुर : ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई…जब एक मकान में अचानक घरेलू गैस सिलिंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। घटना जय हिंद पब्लिक स्कूल के पास शिवनगर इलाके की बताई जा रही है। धमाके के बाद मकान के कमरे से धुआं उठता देखा गया और दीवार का एक हिस्सा भी टूट गया। अंदर मौजूद चार लोग झुलस गए।



