
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सेवानिवृत्त कार्मिक समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री आवास पर भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा। मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि राज्य सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों और कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने समिति द्वारा उठाए गए मुद्दों, जैस…



