
रुद्रपुर: कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर और काशीपुर नगर निगम ने अहम निर्णय लिया है। दोनों नगर निगम क्षेत्रों में 15 फरवरी तक कच्चे और पके मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक क…



