
पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में मांगती के पास बुधवार को एक विशाल चट्टान दरक गई। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण के काम में लगे 28 वर्षीय चालक मनीष चुफाल मलबे में दब गए। छह घंटे बाद भी उन्हें सुरक्षित निकाला नहीं जा सका और उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मनीष चट्टान काटने के काम में व्यस्त थे कि अचानक बड़ी चट्टान टूटकर सड़क पर गिर गई। भारी बोल्डर उनके ऊपर गिरने से मनीष दब…



