
देहरादून। देहरादून के जोहड़ी क्षेत्र में हुए गोलीकांड में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चिंता जताई है और राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से साफ है कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था कमजोर हो रही है। उन्होंने कह…



