
हल्द्वानी। धनजंय गिरी से जुड़े बड़े फर्जीवाड़े के मामले में आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है। जांच में लापरवाही बरतने पर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई धनजंय गिरी के खिलाफ चल रहे करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े की जांच में शिथिलता पाए जाने पर की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार धनजंय गिरी के खिलाफ 10 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े क…



