
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार देहरादून में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोईवाला क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी की पहचान धनवीर बिष्ट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम ने नेपाली फार्म क्षेत्र में छापेमारी कर यह कार्रवाई की। बताया जा रह…



