
जांच में सामने आया है कि गिरधारी बरेली से निकलकर बस्ती पहुंचे और इसके बाद सनौली बॉर्डर के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर गए। एसआईटी उनकी तलाश में छह से अधिक संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है।’

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश में जुटी विशेष जांच टीम (एसआईटी) अब उनके करीबी सतेंद्र राठौर की तलाश में दबिश दे रही है। माना जा रहा है कि सतेंद्र की गिरफ्तारी से गिरधारी के ठिकानों, संपर्कों और मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। जांच के दौरान एसआईटी को गिरधारी की आवाजाही और उनके करीबियों से जुड़े कुछ नए तथ्य भी मिले हैं। वहीं, पुलिस ने गिरधारी की एक करीबी युवती से भी पूछताछ की है।
जांच में सामने आया है कि गिरधारी बरेली से निकलकर बस्ती पहुंचे और इसके बाद सनौली बॉर्डर के रास्ते नेपाल में प्रवेश कर गए। एसआईटी उनकी तलाश में छह से अधिक संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है। टीम अब उनके संपर्क में रहे लोगों की भूमिका और गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है। इसी क्रम में सतेंद्र राठौर की तलाश तेज की गई है। एसआईटी को उम्मीद है कि उससे पूछताछ में गिरधारी की फरारी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

