उत्तराखंड में ठंड का डबल अटैक! बारिश के साथ चलेंगी सर्द हवाएं !

Share Now

प्रदेश में मौसम के करवट लेने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के साथ चलने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में भी सर्दी का अहसास बढ़ाएंगी।

उत्तराखंड में आज नवंबर से मौसम बदलने के आसार हैं। हल्की बारिश और हवाएं चलने से ठंड बढ़ने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं

आने वाले दिनों की बात करें तो 15 जुलाई तक प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में होने वाली बर्फबारी का सीधा असर पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों के तापमान में भी देखने को मिलेगा। हालांकि 16 और 17 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं, बृहस्पतिवार के मौसम की बात करें तो देहरादून में दिन भर चटक धूप खिलने से सुबह-शाम के मुकाबले ठंड का अहसास बिल्कुल ना के बराबर रहा। आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 26.2 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

 


Share Now