
अंकिता भंडारी से जुड़े मामले में एक बार फिर नया विवाद सामने आया है। हरिद्वार में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी निजी बातचीत सार्वजनिक किए जाने पर माता-पिता ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे लेकर दो लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने रविवार देर शाम राजपुर थाने पहुंचकर पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य और उनके वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ लिखित तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि 15 नवंबर को हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी दिवंगत बेटी की निजी व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक कर उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।
अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और मां सोनी देवी समाजसेवी योगिता भयाना के साथ थाने पहुंचे। तहरीर में आरोप लगाया गया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बेटी की निजी जिंदगी को सार्वजनिक कर उसे बदनाम किया गया। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की।

