भगवानपुर में चार झोपड़ियों में भीषण आग, देखते ही देखते जलकर राख हुआ सारा सामान !

Share Now

रुद्रपुर के भगवानपुर क्षेत्र में रविवार तड़के चार झोपड़ियों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने मिनी हाईप्रेशर वाहन की मदद से आग पर काबू पाया।

रुद्रपुर के भगवानपुर में रविवार तड़के चार झोपड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि हादसे में झोपड़ियों में रखा लगभग सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

फायर स्टेशन रुद्रपुर को सुबह 2:42 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। अग्निशमन अधिकारी महेश चंद  एक फायर टेंडर और मिनी हाईप्रेशर वाहन के साथ मौके के लिए रवाना हुए। टीम ने मिनी हाईप्रेशर से पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह बुझाया। आग श्रीराम, केल्डिया लल्लन, भोला और संतोष की झोपड़ियों में लगी थी। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद वापसी की।

Share Now