Udham Singh Nagar News: हेमपुर प्रतापपुर रोड पर बाघ की मौजूदगी से बढ़ी दहशत, लोग सतर्क !

Share Now

 

काशीपुर। हेमपुर प्रतापपुर रोड पर देर रात जंगल की ओर से अचानक दो बाघ सड़क पर आ गए। कार की रोशनी पड़ते ही दोनों बाघ सड़क पर दौड़ने लगे। अचानक सामने आए इस नजारे को कार सवार ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

जानकारी के मुताबिक बीती देर रात एक कार सवार हेमपुर प्रतापपुर रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान जंगल की तरफ से अचानक दो बाघ सड़क पर आ गए। उसने इस पूरे घटनाक्रम को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में दोनों बाघ सड़क पर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों बाघ जंगल से निकलकर सड़क के रास्ते दूसरी ओर जा रहे थे। वहीं वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी-कर्मी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया। डीएफओ रामनगर रेंज प्रकाश आर्य ने कहा कि रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक गति नियंत्रित रखें। उन्होंने कहा यदि कोई वन्यजीव सड़क पर नजर आए तो वन विभाग को सूचना दें। वहीं क्षेत्रवासियों में दहशत काफी बढ़ गई है। संवाद

Share Now